17 सप्ताह में भ्रूण का वजन ग्राम में कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 14:59

17 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास

आपका शिशु अब सिर से नितंब (क्राउन टू रंप) तक तकरीबन 13 सेंमी. (5.1 इंच) लंबा हो गया है। उसका वजन अदरक की एक गांठ जितना, यानि लगभग 140 ग्राम हो गया है। उसकी उंगलियों की विशिष्ट छाप अब पूरी तरह बन चुकी हैं और उसके सुनने की क्षमता भी हर रोज बेहतर हो रही है। यदि आप संगीत चलाएंगी, तो हो सकता है कि आपका शिशु गर्भ में हिलने-डुलने लगे।

सफेद वसायुक्त तत्व, जिसे मायलिन कहा जाता है, धीरे-धीरे आपके शिशु के मेरुदंड के चारों तरफ लिपट रहा है। मायलिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शिशु के मस्तिष्क और उसके शरीर की नसों के बीच संदेशों के आदान-प्रदान में तेजी लाने में मदद करता है। यह उसकी नसों को सुरक्षा और तापावरोधन (इंसुलेशन) प्रदान करता है।

आपके शिशु की हाल की बढ़त का मतलब है कि उसका सिर और शरीर अब पिछले हफ्तों की तुलना में और अधिक अनुपात में आ रहे हैं। उसका अस्थि-पंजर रबड़ के ठोस उत्तकों से हड्डियों के रूप में कठोर बनना जारी रखेगा। जैसे-जैसे शिशु बड़ा होता जाता है, उसकी गर्भनाल, जो आपकी अपरा तक उसकी जीवन रेखा है, वह मजबूत और मोटी होती जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info